लाइव न्यूज़ :

जोमैटो, स्विगी की गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों को लेकर रेस्तरां संगठन प्रतिस्पर्धा आयोग के पास गया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई रेस्तरां चलाने वाली इकाइयों का संगठन एनआरएआई ने जोमैटो और स्विगी पर गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। संगठन ने सोमवार को कहा कि उसने खाने का ऑनलाइन आर्डर लेने वाले दोनों मंचों के खिलाफ गहन जांच के लिये भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में अर्जी लगायी है।

नेशनल रेस्टुरेन्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने एक बयान में कहा कि जोमैटो तथा स्विगी की गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों से रेस्तरां प्रभावित हो रहे हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सीसीआई को इस संदर्भ में एक जुलाई को अर्जी दी गयी है।

संगठन ने कहा कि हमने अपनी अर्जी में आंकड़ों की सही जानकारी नहीं देने, अधिक कमीशन लेने, काफी छूट देने, मंच के तटस्थ होने के नियम का उल्लंघन और पारदर्शिता के अभाव जैसे मुद्दों को रखा है।

एनआरएआई के अध्यक्ष अनुराग कतरियार ने कहा, ‘‘हमने क्षेत्र को प्रभावित करने वाली समस्याओं को सुलझाने के लिये पिछले 15-18 महीनों में जोमेटो और स्विगी से लगातार बातचीत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हम समस्याओं को सुलझाने में असमर्थ रहे...।’’

कतरियार ने कहा कि इसीलिए हमने अब सीसीसीआई में अर्जी देकर मामले में विस्तार से जांच का आग्रह किया है।

इस बारे में जोमैटो और स्विगी को ई-मेल भेजकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी, लेकिन फिलहाल उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?