लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स के पूर्णकालिक निदेशक की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 23:13 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि मई 2020 से आभासी स्वरूप में सीमित परिचालन कर रहे कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स (सीओएस) ने अब पूरी तरह से कामकाज शुरू कर दिया है। अब इसे एक पूर्णकालिक निदेशक के साथ ही अकादमिक परामर्श परिषद (एएसी) का समर्थन मिल रहा है।

आरबीआई के पूर्व कार्यकारी निदेशक रवि नारायण मिश्रा को सीओएस के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

रिजर्व बैंक ने विनियमित संस्थाओं पर निगरानी को और मजबूत करने के उपायों के तहत कॉलेज ऑफ सुपरवाइजर्स की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य नये व पुराने दोनों प्रकार के निगरानी तथा नियामकीय कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि यह संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण और अन्य विकास संबंधी इनपुट प्रदान करके एकीकृत व केंद्रित पर्यवेक्षण के विकास की सुविधा के लिये किया गया।

आरबीआई ने कहा, ‘‘सीओएस ने मई 2020 से वर्चुअल मोड में सीमित रूप से काम शुरू कर दिया था, अब इसे पूरी तरह से संचालित किया जा रहा है। सीओएस के पास अब एक पूर्णकालिक निदेशक के साथ ही अकादमिक सलाहकार परिषद (एएसी) का समर्थन उपलब्ध है।’’

आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन की अध्यक्षता में छह सदस्यीय अकादमिक सलाहकार परिषद (एएसी) उन क्षेत्रों की पहचान करेगा, जहां कौशल निर्माण / अप-स्किलिंग की आवश्यकता है। एएसी के अन्य सदस्य हैं ‘अरिजीत बसु (पूर्व एमडी, एसबीआई), परेश सुक्तांकर (पूर्व डीएमडी, एचडीएफसी बैंक), प्रो एस रघुनाथ (आईआईएम बैंगलोर), प्रो तथागत बंद्योपाध्याय (आईआईएम अहमदाबाद) और प्रो सुब्रत सरकार (आईजीआईडीआर मुंबई)‘।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?