लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, सऊदी अरामको ने नकद, शेयर सौदे पर बातचीत की है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तेल रिफाइनिंग और पेट्रोरसायन इकाई में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिये सऊदी अरामको के साथ नकद और शेयर सौदे पर संभवत: बातचीत की है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

अंबानी ने अगस्त 2019 में तेल व रसायन कारोबार (ओ2सी) में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक कंपनी को बेचे जाने के बारे में बातचीत की घोषणा की थी। इस कारोबार में गुजरात के जामनगर में दो तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन संपत्ति शामिल हैं।

सौदा मार्च 2020 तक पूरा होना था लेकिन इसमें देरी हुई। हालांकि इसका कारण नहीं बताया गया।

अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हाल के सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई है।

इसमें कहा गया है कि अरामको शुरू में हिस्सेदारी के लिये शेयर और बाद में कई साल में चरणबद्ध तरीके नकद भुगतान पर विचार कर रहा था। शेयर बनाम नकद का अनुपात अभी चर्चा का विषय बना हुआ है और शर्तों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

इस बारे में रिलायंस इंस्ट्रीज को ई-मेल भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

सऊदी अरब के शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने मंगलवार को एक टेलीविजन इंटरव्यू में सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी विदेशी निवेशक को बेचने का संकेत दिया था। ‘‘...एक प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर बातचीत हो रही है।’’

उन्होंने सौदे के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?