लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर कंज्यूमर की कुल बिक्री में रिलायंस रिटेल की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत तक पहुंची

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ सितंबर किशार बियाणी के नेतृत्व वाले फ्यूचर समूह की कंपनी फ्यूचर कंज्यूमर के वित्त वर्ष 2020-21 की कुल बिक्री में रिलायंस रिटेल का योगदान एक चौथाई से अधिक का तक पहुंच गया। रिलायंस रिटे₨ल फ्यूचर कंज्यूमर की दूसरी सबसे बड़ी ग्राहक बन गई है।

कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर कंजूमर लि. (एफसीएल) से 157.54 करोड़ रुपये का माल ख़रीदा, जो एफसीएल की कुल 586.15 करोड़ रुपये की बिक्री का 26.8 प्रतिशत है।

पिछले वर्ष 29 अगस्त को हुए 24,713 करोड़ रुपये के समझौते के अनुसार फ्यूचर ग्रुप की 19 समूह कंपनियों में से एक एफसीएल भी है, जिसे फ्यूचर एंटरप्राइजेज के साथ विलय के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज रिटेल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) को स्थांतरित कर दिया जाएगा।

फ्यूचर समूह की खुदरा इकाई फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए 319.52 करोड़ रुपये की खरीद के साथ सूची में सबसे ऊपर है। हालांकि, एक साल पहले एफआरएल द्वारा की गई 2,631.58 करोड़ रुपये की खरीद की तुलना में यह रकम हालांकि 87.9 फीसदी कम थी।

शीर्ष ग्राहकों की सूची में केवल एफआरएल और रिलायंस रिटेल लि. है, जिनकी एफसीएल की आय में एक साथ 477.06 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है।

वित्त वर्ष 2020-21 में उत्पादों की बिक्री से एफसीएल का राजस्व 586.15 करोड़ रुपये था। इसमें दोनों कंपनियों ने कुल बिक्री में लगभग 81.3 प्रतिशत का योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर