लाइव न्यूज़ :

रिलांयस रिटेल का पहली तिमाही में कर पूर्व लाभ 80 प्रतिशत बढ़कर 1,941 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रिलायंस इंस्ट्रीज की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल का कर पूर्व लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 79.88 प्रतिशत बढ़कर 1,941 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी का कर पूर्व लाभ (ईबीआईटीडीए-ब्याज, कर, भौतिक संपत्ति मूल्य ह्रास और पेटेंट, संगठन खर्च जैसे अमूर्त संपत्ति ह्रास की गणना से पहले आय) एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 1,079 करोड़ रुपये था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की संगठित खुदरा क्षेत्र से आय जून 2021 तिमाही में 33,566 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 28,197 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के बयान के अनुसार बिक्री और सेवाओं समेत उसकी सकल आय आलोच्य तिमाही में 21.90 प्रतिशत बढ़कर 38,547 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 31,620 रुपये थी।

कंपनी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 132.2 प्रतिशत बढ़कर 962 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी ने 123 नई दुकानें खोली और इससे उसके स्टोर की संख्या बढ़कर 12,803 हो गयी।

बयान के अनुसार, इसके अलावा 700 से ज्यादा स्टोर खोले जाने को लेकर काम जारी है। पाबंदिया हटने के साथ इन्हें खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव