लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 24,713 करोड़ के सौदे को पूरा करने की समयसीमा बढ़ायी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप के थोक व खुदरा कारोबार को खरीदने का सौदा पूरने की समय-सीमा छह महीने के लिये बढ़ा दी है।

फ्यूचर रिटेल के द्वारा शेयर बाजारों को दी गयी एक सूचना के अनुसार, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने लांग स्टॉप डेट (लंबी प्रतीक्षा तिथि) के तहत सौदा पूरा करने की समयावधि 31 मार्च, 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दी है।

लम्बी अवधि की तिथि के अंदर संबंधित पक्षों को सौदा पूरा करना होता है।

फ्यूचर रिटेल ने कहा, ‘‘योजना और अन्य लेन-देन दस्तावेजों के प्रावधानों के अनुसार, आरआरवीएल ने अधिकार प्रदान करने की कवायद की है, जिसमें 31 मार्च, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक 'लॉन्ग स्टॉप डेट' की समयसीमा का विस्तार किया गया है, जिसे विधिवत स्वीकार किया गया है।’’

उल्लेखनीय है कि रिलायंस और फ्यूचर के इस सौदे का अमेजन विरोध कर रही है। यह मामला अभी उच्चतम न्यायालय के समक्ष और उसका अंतिम निर्णय आना है।

इस सौदे की घोषणा 29 अगस्त 2020 को की गयी थी। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों से इस सौदे को मंजूरियां मिल चुकी हैं। एनसीएलटी और शेयरधारकों से मंजूरी की प्रतीक्षा की जा रही है।

उच्चतम न्यायालय ने फ्यूचर ग्रुप पर इस सौदे पर आगे बढ़ने से लगी रोक हटा दी है। उच्चतम न्यायालय ने एनसीएलटी को भी कार्यवाही बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, हालांकि तब तक आदेश सुनाने को नहीं कहा है जब तक वह अपना आदेश नहीं सुना देता है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले महीने फ्यूचर ग्रुप को सौदे पर आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसे फ्यूचर ग्रुप ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।

इससे पहले अमेजन ने इस सौदे के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय पंचाट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने सौदे को रोक दिया था। बाद में अमेजन ने पंचाट के उसी फैसले को अमल में लाने के लिये उच्च न्यायालय की शरण ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम