लाइव न्यूज़ :

तीन साल में विश्व के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शुमार होगा रिलांयस जियो

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:39 IST

रपट में कहा गया है , "जियो ने डेटा पर भारी छूट देकर भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया और पुरानी व्यवस्था को बदलने का काम किया। इसके चलते प्रतिस्पर्धी दूरसंचार कंपनियों को कीमत घटाने और विलय करने पर मजबूर होना पड़ा।"

Open in App
ठळक मुद्देइस सूची में नए प्रवेश करने वालों में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है।रपट के मुताबिक, सूची में एलआईसी (20.314 अरब डॉलर) 68 वें पायदान और टीसीएस (14.282 अरब डॉलर) 97 वें स्थान पर है।

अरबपति मुकेश अंबानी की दूरसंचार इकाई ' जियो ' तीन साल के अंदर विश्व के 100 सबसे मूल्यवान ब्रांडों में शुमार होगी। एक रपट में यह बात कही गई है। संचार सेवा प्रदाता डब्ल्यूपीपी और बाजार अनुसंधान फर्म कंटार मिलवर्ड ब्राउन ने 'शीर्ष 100 मूल्यवान वैश्विक ब्रांड 2019' रपट में कहा कि अमेजन ताजा आकलन में एप्पल और गूगल को पछाड़ कर इस साल दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया है। अमेजन की ब्रांड वैल्यू (मूल्य) 315.505 अरब डॉलर रही।इस सूची में नए प्रवेश करने वालों में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) है। रपट के मुताबिक, सूची में एलआईसी (20.314 अरब डॉलर) 68 वें पायदान और टीसीएस (14.282 अरब डॉलर) 97 वें स्थान पर है। जियो को पुरानी व्यवस्थाओं में बदलाव करने वाले 100 वैश्विक ब्रांडों में जगह दी गई है। मौजूदा समय में जियो का ब्रांड मूल्य 4.1 अरब डॉलर है।रपट में कहा गया है , "जियो ने डेटा पर भारी छूट देकर भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया और पुरानी व्यवस्था को बदलने का काम किया। इसके चलते प्रतिस्पर्धी दूरसंचार कंपनियों को कीमत घटाने और विलय करने पर मजबूर होना पड़ा।"इसमें कहा गया है कि जियो के इस कदम से न सिर्फ जियो के ग्राहकों को बल्कि दूसरे ग्राहकों को भी फायदा मिला है। रपट में कहा गया है कि यदि जियो " मौजूदा वृद्धि दर से आगे बढ़ेगा तो तीन साल के अंदर शीर्ष 100 ब्रांड की श्रेणी में आ जाएगा।"

टॅग्स :जियोमुकेश अंबानीरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम