लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो फाइबर 17 जून से शुरू करेगी नयी पोस्टपेड सेवा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून रिलायंस जियो 17 जून से नये कनेक्शन के लिए इंस्टॉलेशन शुल्क लिए बिना पोस्टपेड ब्रॉडबैंड सेवा देना शुरू करेगी। कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

कंपनी इस समय नये कनेक्शन के लिए 1,500 रुपए का इंस्टॉलेशन शुल्क लेती है।

कंपनी फाइबर यूजर्स के लिए एक साथ कई नए पोस्टपेड योजनाएं लेकर आयी है। ये योजनाएं 399 रुपये प्रतिमाह कीमत से शुरू होंगी। नयी योजनाएं शुरू करने के साथ ही कंपनी ने घोषणा की कि सभी नए उपयोगकर्ताओं को योजना के साथ इंटरनेट बॉक्स यानी राउटर मुफ्त मिलेगा।

सूत्र ने बताया कि मुफ्त इंटरनेट बॉक्स और मुफ्त इंस्टॉलेशन का फायदा उपयोगकर्ताओं को तभी मिलेगा जब वे कम से कम छह महीने की वेलिडिटी की योजना खरीदेंगे। सभी योजनाएं 17 जून से लागू होंगी।

रिलायंस जियो की नए पोस्टपेड योजना (प्लान) की एक खासियत यह होगी कि इसमें अपलोड और डाउनलोड स्पीड एक जैसी मिलेगी। उपयोगकर्ताओं को 399 रुपये के प्लान में 30एमबी, 699 रुपये के प्लान में 100 एमबी, 999 रुपये वाले प्लान में 150 एमबी और 1,499 रुपये के प्लान में 300 एमबी की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलेगी। इसके अलावा एक जीबीपीएस तक के प्लान भी जियोफाइबर पर उपलब्ध हैं।

रिलायंस जियो के 999 रुपये के पोस्टपेड जियोफाइबर कनेक्शन के साथ ग्राहकों को मुफ्त ओटीटी सेवाओं का फायदा भी मिलेगा। आमेजन प्राइम, डिजनी हॉटस्टार, सोनी लिव, जी-5, वूट सेलेक्ट, सन नेक्ट और होईचोई जैसे 14 पापुलर ओटीटी ऐप्लिकेशन मिलेंगे। 1,499 वाले प्लान में नेट फ्लिक्स समेत सभी 15 ओटीटी ऐप्स शामिल होगें।

ओटीटी ऐप्स बेहतरीन तरीके से चल सकें इसके लिए कंपनी 1,000 रुपये की सेक्योरिटी डिपॉजिट लेकर ग्राहकों को एक सेट टॉप बॉक्स भी मुफ्त में देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर