लाइव न्यूज़ :

रिलायंस इंडस्ट्रीजः बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर को पार, पहली भारतीय कंपनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2020 20:59 IST

बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15,84,908 करोड़ रुपये यानी 215.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.10 प्रतिशत चढ़कर 2,314.65 रुपये पर बंद हुआ

Open in App
ठळक मुद्देकीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी बन गई है। कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।लगातार नये मुकाम बना रही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 200 अरब डॉलर को पार कर गया।दिन में कारोबार के दौरान यह 8.45 प्रतिशत बढ़कर 2,343.90 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था।

नई दिल्ली/मुंबईः शेयर बाजार में लगातार नये मुकाम बना रही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण बृहस्पतिवार को 200 अरब डॉलर को पार कर गया।

यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी बन गई है। कंपनी का शेयर बृहस्पतिवार को सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ। बीएसई में दिन में कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 15,84,908 करोड़ रुपये यानी 215.75 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.10 प्रतिशत चढ़कर 2,314.65 रुपये पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 8.45 प्रतिशत बढ़कर 2,343.90 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार समाप्ति पर बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14,67,350.26 करोड़ रुपये यानी 199.74 अरब डॉलर रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 7.29 प्रतिशत चढ़कर 2,319 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 8.49 प्रतिशत बढ़कर 2,344.95 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया था।

शेयर बाजारों में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को आए उछाल से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 646.40 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,20,928.11 करोड़ रुपये बढ़कर 1,55,21,743.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में बृहस्पतिवार को 1,789 के शेयरों के मूल्य में बढ़त, 922 के शेयरों में गिरावट देखी गयी।

जबकि 165 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे। जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयर सूचकांकों में आज मजबूती रही। यह मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर मूल्य में बढ़त की बदौलत आई है। निफ्टी में आई बढ़त में आधे से अधिक वृद्धि में रिलायंस का योगदान रहा है। बाजार के सकारात्मक रुख में वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों की भी भूमिका रही है।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान अब तक के सर्वोच्च स्तर 2344- 2345 रुपये तक पहुंच गया था। ऐसी रिपोर्ट थी कि रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी बेचने को लेकर रिलायंस और अमेजन के बीच बातचीत चल रही है। अंत में कंपनी का शेयर पिछले दिन के मुकाबले 7.10 प्रतिशत ऊंचा रहकर बंद हुआ।

टॅग्स :रिलायंसरिलायंस जियोधार्मिक खबरेंमुकेश अंबानीनीता अंबानीमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें