लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने न्यूज़ बिजनेस बेचने की ख़बर का किया खंडन, प्रवक्ता ने कहा- पूरी तरह ग़लत ख़बर है

By भाषा | Updated: November 28, 2019 18:03 IST

ब्लूमबर्ग ने खबर चलायी थी कि रिलायंस अपना न्यूज़ बिजनेस टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप को बेचने के लिए बातचीत कर रहा है।

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को अपने न्यूज मीडिया कारोबार टाइम्स ग्रुप को बेचने की रिपोर्ट से इनकार किया। ब्लूमबर्ग ने इससे पहले खबर दी थी कि अंबानी समाचार से संबद्ध मीडिया संपत्ति टाइम्स ग्रुप को बेचने के लिये बातचीत कर रहे हैं।

एशिया के सबसे धनी व्यक्ति की वैसे कारोबार को हटाने की योजना है जिसमें नुकसान हो रहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करती है। यह आधारहीन और पूरी तरह गलत है।’’

मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया का प्रकाशन करने वाली बेनेट कोलमैन एंड कंपनी, अंबानी की नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लि. के समाचार से जुड़े कारोबार की जांच-पड़ताल को लेकर सलाहकारों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। इस बारे में बेनेट कोलमैन के प्रवक्ता से फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है।

रिलायंस ने 2014 में नेटवर्क-18 को 4,000 करोड़ रुपये में खरीदा था। नेटवर्क-18 वर्तमान में 56 स्थानीय चैलनों का प्रसारण करती है। ये चैनल समाचार और मनोरंजन से जुड़े हैं। नेटवर्क 18 के टेलीविजन चैनलों में सीएनबीसी टीवी 18, सीएनएन-आईबीएन, सीएनएन आवाज शामिल हैं।

इसके अलावा कंपनी वेबसाइट-फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम, मनी कंट्रोल डॉट कॉम तथा पत्रिकाओं का प्रकाशन करती है। कंपनी के मनोरंजन चैनलों में कलर्स और एमटीवी शामिल हैं। भाषा रमण महाबीर महाबीर

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें