लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने अरामको के चेयरमैन को अपने बोर्ड में नियुक्त करने के फैसले का बचाव किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बुधवार को कंपनी के बोर्ड में सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर अल-रुमायन की नियुक्ति का बचाव करते हुए कहा कि एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति के लिए सभी नियामकीय मानदंड पूरे किए गए हैं। शेयरधारकों द्वारा इस नियुक्ति को मंजूरी दिया जाना बाकी है।

रिलायंस के एक शेयरधारक कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम ने पिछले हफ्ते अमेरिकी प्रॉक्सी सलाहकार अनुसंधान कंपनी ग्लास लुईस की सिफारिश के आधार पर इस कदम के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया था।

अल-रुमायन की तीन साल की अवधि के लिए नियुक्ति की पुष्टि करने के लिए मतदान 19 अक्टूबर को पूरा होगा।

रिलायंस ने शेयर बाजार को दी गया एक सूचना में कहा कि नियुक्ति से "बोर्ड की विविधता और कौशलों को मजबूत करने में मदद मिलेगी और तेल से रसायनों की ओर बढ़ने के सफर और 2035 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लक्ष्य में रिलायंस को इससे मदद मिलेगी।"

कंपनी के बोर्ड ने मानव संसाधन, नामांकन और पारिश्रमिक (एचआरएनआर) समिति की सिफारिश के आधार पर और कंपनी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियुक्ति की थी तथा जून में शेयरधारकों की वार्षिक बैठक में इसकी घोषणा की गयी थी।

नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए 19 जुलाई, 2021 से प्रभावी हुई है।

रिलायंस ने कहा, "कानून (भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013) और भारतीय प्रतिभूति नियामक सेबी द्वारा निर्धारित नियम, आरआईएल जैसी सूचीबद्ध कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों के रूप में नियुक्ति के लिए स्वतंत्रता संबंधी कड़े मानदंड निर्धारित करते हैं। यासिर अल रुमायन विनियमों में निर्धारित हर एक मानदंड को पूरा करते हैं।"

कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम ने सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) में अल-रुमायन के पद की वजह से बोर्ड में उनकी नियुक्ति का विरोध करने का फैसला किया है। अल-रुमायन पीआएफ के गवर्नर हैं।

पीआईएफ पहले ही रिलायंस रिटेल में 9,555 करोड़ रुपये और आरआईएल के जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। साथ ही, अरामको रिलायंस के तेल एवं रसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

कंपनी ने कहा, "यासिर अल रुमायन की नियुक्ति का सऊदी अरामको के साथ विचाराधीन लेनदेन से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें