लाइव न्यूज़ :

Reliance AGM 2023: ‘जियो एयर फाइबर’ गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा,  मुकेश अंबानी ने कहा- 20 करोड़ घरों और परिसरों में पहुंचने की योजना, जानें बड़ी बातें

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 28, 2023 14:42 IST

Reliance AGM: रोजाना 1.5 लाख कनेक्शन लगाए जा सकते हैं। आकाश अंबानी ने की ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की घोषणा की। 

Open in App
ठळक मुद्दे15 लाख किलोमीटर में फैला है जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर।दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के उतरने से उथल पुथल की संभावना है। लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है।

Reliance AGM: जियो के एयर फाइबर का इंतजार खत्म हुआ।गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम सभा में इसकी घोषणा की। जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा।

दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के उतरने से उथल पुथल की संभावना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि “1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। अभी भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है।

जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी। इसके जरिए हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। जियो एयर फाइब के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा।“ बताते चलें कि जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है।

ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है। वार्षिक आम सभा में जियो एयर फाइबर के साथ ही ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की भी घोषणा की गई।

लॉन्च की घोषणा करते हुए जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि, “हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो भारतीय उद्यमों, छोटे व्यवसायों और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स के डिजिटल दुनिया के साथ इंटरेक्शन के तरीकों को बदल देगा।

उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रख कर जियो ने 5G नेटवर्क, एज कंप्यूटिंग और एप्लिकेशंस को मिलाकर एक व्यापक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है। दूसरी तरफ ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ में हमारे प्रौद्योगिकी भागीदार, उद्योगों को लिए-विशिष्ट समाधानों का विकास, परीक्षण और सह-निर्माण कर सकते हैं। जियो ट्रू 5जी लैब रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क, नवी मुंबई में स्थित होगी।

टॅग्स :रिलायंसReliance Industriesमुकेश अंबानीजियोरिलायंस जियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?