लाइव न्यूज़ :

रेड्डी ने विशाखापतत्तनम इस्पात संयंत्र मामले में चर्चा को प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:31 IST

Open in App

अमरावती, नौ मार्च आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने नवरत्न कंपनी विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र (वीएसपी) को पटरी पर लाने के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कंपनी के विनिवेश के केंद्र के कदम को वापस लेने की अपनी मांग भी दोहरायी।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह सभी दलों और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात कर आंध्र प्रदेश की जनता, कर्मचारियों और विभिन्न पक्षों की चिंताओं से अवगत करना चाहते हैं।

जगन मोहन रेड्डी के इस कदम को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के बाद उत्पन्न स्थिति को संभालने के रूप में देखा जा रहा है। सीतारमण ने सोमवार को संसद में कहा था कि आरआईएनएल में विनिवेश को लेकर राज्य सरकार के साथ विचार-विमर्श किया गया था। हालांकि, आंध्र प्रदेश सरकार की वीएसपी में कोई हिस्सेदारी नहीं है।

सीतारमण ने कहा कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (वीएसपी की कॉरपोरेट इकाई) में भारत सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचे जाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

इस बयान के बाद विशाखापत्तनम में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विपक्षी दलों और श्रमिक संगठनों ने जगन सरकार पर इस्पात संयंत्र के निजीकरण में शामिल होने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने सीतारमण के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘यह आंध्र प्रदेश की जनता, आरआईएनएल के कर्मचारियों और अन्य पक्षों के लिये चिंता की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?