लाइव न्यूज़ :

Recruitment Survey: अगले तीन महीनों में नियुक्तियां में तेजी आने की उम्मीद, आउटलुक ने 3020 नियोक्ताओं पर किए नए सर्वेक्षण, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2023 13:33 IST

Recruitment Survey: मैनपावरग्रुप रोजगार आउटलुक के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 3,020 नियोक्ताओं पर किए नए सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भर्ती की मंशा में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि तिमाही आधार पर इसमें मामूली एक प्रतिशत का सुधार देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध रोजगार दर 37 प्रतिशत रही।2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही से एक प्रतिशत अधिक है।पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसमें 17 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Recruitment Survey: भारत में नियोक्ताओं को अगले तीन महीनों में नियुक्तियां में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि संगठन अपने कार्यबल के पेशेवरता बढ़ाने और सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक सर्वेक्षण में मंगलवार को यह बात सामने आई।

मैनपावरग्रुप रोजगार आउटलुक के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 3,020 नियोक्ताओं पर किए नए सर्वेक्षण के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भर्ती की मंशा में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि तिमाही आधार पर इसमें मामूली एक प्रतिशत का सुधार देखा गया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध रोजगार दर 37 प्रतिशत रही, जो 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही से एक प्रतिशत अधिक है।

हालांकि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसमें 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। मैनपावरग्रुप इंडिया एंड मिडिल ईस्ट के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, ‘‘ दुनिया भर में भू-राजनीतिक तथा आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद सर्वेक्षण के निष्कर्ष एक स्थिर अर्थव्यवस्था का स्पष्ट संकेत देते हैं।’’

क्षेत्र-वार बात करें तो उत्तर में 40 प्रतिशत नियोक्ताओं ने मजबूत नियुक्ति की मंशा जाहिर की। वहीं पश्चिम में 38 प्रतिशत, दक्षिण में 36 प्रतिशत और पूर्व में 34 प्रतिशत नियोक्ताओं ने लोगों को नौकरी पर रखने का इरादा जाहिर किया। 

टॅग्स :नौकरीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?