लाइव न्यूज़ :

बकाया सूचीबद्धता शुल्क की वसूली दिवाला प्रक्रिया के जरिये नहींः एनसीएलएटी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय पंचाट (एनसीएलएटी) ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की अपील को खारिज करते हुए कहा है कि किसी कंपनी के सूचीबद्धता शुल्क का बकाया दिवाला प्रक्रिया के जरिये नहीं वसूला जा सकता है।

अपीलीय पंचाट ने अपने फैसले में कहा है कि सूचीबद्धता शुल्क की बकाया राशि असल में नियामकीय बकाया की श्रेणी में आती है और उसे दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से परिचालन ऋण में से नहीं वसूला जा सकता है।

एनसीएलएटी ने कहा है कि सूचीबद्धता शुल्क की वसूली का अधिकार बाजार नियामक सेबी को है। सेबी के पास पंजीकृत कंपनी होने से चूककर्ता फर्म का यह दायित्व बनता है कि बकाया शुल्क की वसूली के लिए निर्धारित नियमों का पालन करे।

न्यायमूर्ति अनंत विजय सिंह और पंचाट की तकनीकी सदस्य श्रीषा मेरला की पीठ ने दिवालिया संहिता पर गठित समिति के सुझावों का जिक्र करते हुए कहा कि नियामकीय शुल्क की वसूली परिचालन ऋण के तौर पर नहीं की जा सकती है।

इसके साथ ही अपीलीय पंचाट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के 31 दिसंबर 2020 के उस आदेश को भी बरकरार रखा जिसमें बीएसई की अपील को ठुकराया गया था।

बीएसई ने केसीसीएल प्लास्टिक लिमिटेड के खिलाफ वार्षिक सूचीबद्धता शुल्क बकाया होने के आधार पर दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी। बीएसई के मुताबिक, केसीसीएल ने वर्ष 2013-14 के बाद सूचीबद्धता शुल्क का भुगतान नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?