लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना टीका उपलब्ध कराने को तैयार: सीरम इंस्टीट्यूट

By भाषा | Updated: January 3, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने रविवार को कहा कि वह भारतीय औषधि नियामक से मंजूरी मिलने के बाद आने वाले हफ्तों में देश में कोविशिल्ड टीका उपलब्ध कराने के लिये तैयार है।

पुणे स्थित टीका बनाने वाली मुख्य कंपनी एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविशील्ड टीके को तैयार किया है।

भारत के औषध महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कोविशिल्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को सीमित आपातकालीन उपयोग के लिये रविवार को मंजूरी दे दी।

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने टीके के भंडारण के लिये जो जोखिम उठाये, अंतत: उसका फल मिल रहा है। भारत का पहला कोविड-19 टीका ‘कोविशील्ड’ आगामी सप्ताह में टीकाकरण के लिये स्वीकृत, सुरक्षित, प्रभावी और तैयार है।’’

कंपनी ने पहले ही टीके के लगभग पांच करोड़ खुराक का स्टॉक तैयार कर लिया है और अगले साल मार्च तक हर महीने 10 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की एक केाविड-19 विषयक विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों के आधार पर डीसीजीआई द्वारा इन दो टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर