लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 5.3 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:20 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को खाद्य कीमतों में नरमी और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण निकट भविष्य में खुदरा मुद्रास्फीति में भारी गिरावट का अनुमान लगाया है।

जोखिम को समान रूप से संतुलित रखते हुए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अब 2021-22 के लिए 5.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले अगस्त में अपनी मौद्रिक नीति में केंद्रीय बैंक ने आपूर्ति पक्ष की बाधाओं, कच्चे तेल और कच्चे माल की उच्च लागत के कारण मुद्रास्फीति 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी करते हुए कहा, "खाद्य कीमतों में नरमी के साथ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की रफ्तार कम हो रही है। इससे अनुकूल आधार प्रभाव के साथ मुद्रास्फीति में पर्याप्त कमी आएगी।’’

तिमाही आधार पर, दूसरी तिमाही के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचंकाक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 5.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 4.5 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। 2022-23 की पहली तिमाही के लिए सीपीआई के 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर