लाइव न्यूज़ :

रेज पावर इंफ्रा ने 500 मेगावॉट के सौर पार्क के लिये राजस्थान सरकार से करार किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर रेज पावर इंफ्रा ने 500 मेगावॉट का सौर पार्क बनाने को लेकर राजस्थान सरकार के साथ समझौता किया है।

रेज पावर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने फोटो वोल्टिक बिजली घर (सौर बिजली संयंत्र) और 500 मेगावॉट हरित ऊर्जा उत्पादन को लेकर राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।’’

बयान के अनुसार, दुबई एक्सपो के दौरान दोनों पक्षों ने परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम करने के लिये समझौते को अंतिम रूप दिया।

रेज पावर इंफ्रा के निदेशक पवन शर्मा ने कहा, ‘‘.....राजस्थान सरकार ने हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करने का निर्णय किया और राज्य में 500 मेगावॉट का सौर पार्क बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन पर्यावरण अनुकूल कल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर