लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourism: राजस्थान टूरिज्म पवैलियन ने जापानी और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन में दिल जीता, गायत्री राठौड़ ने कहा- पधारो म्हारे देस...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2023 18:13 IST

Rajasthan Tourism: राजस्थान पवेलियन जापानी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों को खूब आकर्षित कर रहा है। गायत्री राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत को राजस्थान आने का निमंत्रण दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे'पधारो म्हारे देश'...सिर्फ एक स्लोगन नहीं, ये राजस्थान की संस्कृति है।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की अनुमानित संख्या दस करोड़ से अधिक हो गई है।

Rajasthan Tourism: जापान के ओसाका शहर में जापान टूरिज्म एक्सपो के पहले दिन राजस्थान टूरिज्म के पवेलियन ने जापानी व अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन बिरादरी का दिल जीत लिया। राजस्थान पर्यटन की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़, संयुक्त निदेशक सुमिता सरोच एवं उप निदेशक दलीप सिंह राठौड़ जापान के ओसाका पहुंच गये हैं।

यहां का राजस्थान पवेलियन जापानी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों को खूब आकर्षित कर रहा है। गायत्री राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत को राजस्थान आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 'पधारो म्हारे देश'...सिर्फ एक स्लोगन नहीं, ये राजस्थान की संस्कृति है।

उन्होंने बताया की राजस्थान पर्यटन विभाग के अनुसार इस साल सितंबर तक राज्य में आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की अनुमानित संख्या दस करोड़ से अधिक हो गई है।  इस वर्ष राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्यारहवें से सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि  दर्शाती है कि राजस्थान पर्यटन आने वाले भविष्य में राज्य की जीडीपी के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन के सभी आवश्यक तत्व जैसे कि आयकोनिक स्मारक व हैरिटेज क्षेत्र, विशेष हैरिटेज गांव व शिल्पग्राम, अनुभावात्मक पर्यटन, मरूस्थलीय पर्यटन,सहासिक पर्यटन, वाइलल्डलाइफ व ईकोटूरिज्म, ट्राइबल टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म, क्राफ्ट व कूजिन पर्यटन, वीकएण्ड गेटवे टूरिज्म, धार्मिक टूरिज्म, वैडिंग टूरिज्म, वैलनैस टूरिज्म, (मेडीकल टूरिज्म), ग्रामीण टूरिज्म व फिल्म टूरिज्म आदि व पैलेस ऑन व्हील्स है।

पर्यटन के यह सभी आवश्यक तत्व राजस्थान को एमआईसीई टूरिज्म के लिए पहली पसंद बनाते हैं । गौरतलब है कि  जापान एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स (JATA) 26 से 29 अक्टूबर तक चार दिनों के लिए इंटेक्स ओसाका में 'टूरिज्म एक्सपो जापान 2023 का आयोजन किया जा रहा है।  पिछले चार वर्षों में ओसाका में यह पहला एक्सपो आयोजित किया जा रहा है।

इस एक्सपो की थीम है कि पर्यटन यात्रा एक त्यौहार की तरह है जो आपको भविष्य से मिलवाता है। इस थीम को वैश्विक पर्यटन उद्योग के भविष्य से जोड़ा गया है। यहां पर 'क्रूज़,' 'साहसिक यात्रा,' 'खेल पर्यटन,' 'अकादमी' और 'पर्यटन एसडीजी' की विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई गई है। एक्सपो के पहले दिन पर्यटन उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए नेटवर्किंग का कैसे इस्तेमाल किया जाए, इस रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए एक स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पर्यटनजयपुरजापान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम