लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourism Innovation: अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की जाएगी सांस्कृतिक संध्या कल्चरल डायरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 18:17 IST

Rajasthan Tourism Innovation: 15 नवंबर को प्रदेश के ब्रज आंचल की प्रस्तुतियां होगी वहीं शनिवार को बाड़मेर के लंगा-मांगणियार कलाकारों द्वारा गायन-वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देRajasthan Tourism Innovation: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल, सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त होंगे लोक कलाकार।Rajasthan Tourism Innovation: महीने में दो बार प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को राजस्थान के लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां।

जयपुरः राजस्थान की लोक कला  व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर कल्चरल डायरीज नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी की पहल पर शुरू हो रही कल्चरल डायरीज एक पाक्षिक कार्यक्रम है। जिसके तहत एक महीने में दो बार प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को राजस्थान के लोक कलाकारों  व कला की सभी विधाओं से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां  अल्बर्ट हॉल पर आयोजित की जाएगी। कल्चरल डायरीज की  पहली प्रस्तुति 15 व 16 नवंबर को होगी।

15 नवंबर को प्रदेश के ब्रज आंचल की प्रस्तुतियां होगी वहीं शनिवार को बाड़मेर के लंगा-मांगणियार कलाकारों द्वारा गायन-वादन की प्रस्तुति दी जाएगी। कल्चरल डायरीज प्रदेश को लोक कलाकारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया सशक्त कदम है।

राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर होने वाली इन प्रस्तुतियों के दौरान राजस्थान के प्रत्येक संभाग की गायन, वादन, नृत्य व पारम्परिक कलाओं को देखने-सुनने व जानने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम श्रंखला में लोक कलाओं के साथ ही समकालीन संगीत, लाइव थिएटर और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

जो राजस्थान की परंपराओं का एक संपूर्ण परिदृश्य को प्रदर्शित करेंगी।  इस पहल का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को राजस्थान की सांस्कृतिक विविधता से रू-ब-रू कराने का अवसर प्रदान करना है।

टॅग्स :राजस्थानदीया कुमारीराजस्थान पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा