लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : 200 लघु पेयजल आपूर्ति स्रोत चलेंगे सौर ऊर्जा से

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:37 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवम्बर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम राज्य के 200 लघु पेयजल आपूर्ति स्रोतों को सौर ऊर्जा से चलाने की व्यवस्था करेगा।

निगम के अध्यक्ष डॉ. सुबोध अग्रवाल ने शुक्रवार को निदेशक मण्डल की बैठक में यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई राजस्थान सौर ऊर्जा नीति-2019 के प्रावधानों व बजट घोषणा 2020-21 के क्रियान्वयन के तहत राज्य में ऐसे ग्रामीण क्षेत्र, जहॉं विद्युत की उपलब्धता नहीं है या बिजली की निरंतर आपूर्ति का अभाव है अथवा स्थानीय निकाय बिजली के बिल भरने में असमर्थ हैं, वहॉं 200 लघु पेयजल आपूर्ति स्त्रोतों को चयनित कर उन्हें सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम पायलट परियोजना के रूप में इसे चलाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक लघु पेयजल आपूर्ति स्त्रोत पर आवश्यकतानुसार 2 एच.पी. (अश्व शक्ति) से 12.5 एच.पी. क्षमता के सोलर पम्प स्थापित किये जायेंगे। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू रूप से पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने बताया कि यह योजना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समन्वय से निगम द्वारा क्रियान्वित की जायेगी तथा इस पर लगभग आठ करोड़ रुपये का व्यय होना संभावित है जिसे निगम वहन करेगा।

बैठक में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि निगम ने वित्त वर्ष 2019-20 में 23.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। निदेशक मंडल ने निगम की प्रदत्त पूंजी की कुल 10 प्रतिशत राशि 1.29 करोड़ रुपये लाभांश के रूप में राज्य सरकार को दिये जाने की सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर