लाइव न्यूज़ :

रघुराम राजन बोले-गिरता रुपया अब चिंता की बात नहीं, मोदी सरकार को दी ये सलाह

By भाषा | Updated: August 24, 2018 22:00 IST

उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैड नहीं बढ़े और राजकोषीय स्थिरता कायम रहे। 

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्त: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट से अभी कोई चिंताजनक स्थित नहीं पैदा हुई है पर सरकार को बढ़ते चालू खाते के घाटे (कैड) पर ध्यान रखना होगा।  गत 16 अगस्त को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 70.32 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया था। रुपये में आज सुधार हुआ और यह 20 पैसे मजबूत हो 69.91 प्रति डॉलर पर आ गया। राजन ने कहा, ‘‘उचित तरीके से कहा जाए तो भारतीय अधिकारी राजकोषीय घाटे को नीचे लाए हैं। चालू खाते का घाटा बढ़ने की वजह कच्चे तेल के ऊंचे दाम हैं।’’ राजन ने एक टीवी चैनल से कहा कि रुपया चिंताजनक स्तर तक नीचे नहीं आया है। दुनिया भर में डॉलर मजबूत हुआ है। राजन तीन साल तक सितंबर, 2016 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब देशों को वृहद स्थिरता को दुरुस्त करने की जरूरत है। पुरानी श्रृंखला के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर राजन ने कहा कि अब हमें यह करना है कि आगे देखना है...अब यह 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि कैड नहीं बढ़े और राजकोषीय स्थिरता कायम रहे। 

बैड लोन बढ़ने से जुड़े सवाल पर राजन ने कहा कि बैंकों के प्रशासन में सुधार की जरूरत है। जुलाई में भारत का व्यापार घाटा पांच सालों के सर्वोच्च स्तर 18 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस वजह से चालू खाता घाटा के फ्रंट पर चिंता जाहिर की जा रही हैं। वित्त मंत्रालय के एक टॉप अधिकारी ने बताया कि सरकार इस वित्तीय वर्ष के राजकोषीय लक्ष्य को हासिल कर लेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महंगे क्रूड की वजह से चालू खाता घाटे को लेकर लक्ष्य से पीछे भी रहने की आशंका है।

टॅग्स :आरबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!