लाइव न्यूज़ :

पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने पीएम मोदी के 'न्यूनतम सरकार-कारगर प्रशासन' के वादे पर उठाया सवाल

By भाषा | Updated: March 28, 2019 05:25 IST

राजन ने अपनी एक पुस्तक ‘‘द थर्ड पिलर’ के अनावरण के मौके पर कहा, ‘‘सवाल यह खड़ा होता है कि हम इस मामले में (न्यूनतम सरकार- कारगर प्रशासन) के वादे पर कितना खरा उतरे हैं? मेरा मानना है कि हम लगातार बाबुओं और नौकरशाही पर ही लगातार अधिक से अधिक निर्भर रहे हैं।’’ 

Open in App

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी सरकार के ‘न्यूनतम सरकार- कारगर प्रशासन’ के वादे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में सरकार ने बिना किसी अंकुश के अधिक ताकत हासिल की और इस दौरान कई तरह की अक्षमतायें पैदा हुई। 

इस जाने माने अर्थशास्त्री ने कहा कि इस तरह के शासन से सरकार पर निर्भर और कमजोर निजी क्षेत्र के सामने कोई विकल्प नहीं रह गया और उसे सरकार की हर तरह के फैसले की प्रशंसा और ताली बजाने पर मजबूर होना पड़ा। 

राजन ने अपनी एक पुस्तक ‘‘द थर्ड पिलर’ के अनावरण के मौके पर कहा, ‘‘सवाल यह खड़ा होता है कि हम इस मामले में (न्यूनतम सरकार- कारगर प्रशासन) के वादे पर कितना खरा उतरे हैं? मेरा मानना है कि हम लगातार बाबुओं और नौकरशाही पर ही लगातार अधिक से अधिक निर्भर रहे हैं।’’ 

राजन ने स्वीकार किया न्यूनतम आय गारंटी (न्याय) योजना के मामले में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह योजना लागू करने लायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नकदी हस्तांतरण और कांग्रेस ने न्याय योजना के वादे के जरिये यह दिखाया है कि गरीबी दूर करने के लिये नकद हस्तांतरण ही बेहतर मार्ग है।

यहां यह गौर करने वाली बात है कि न्यूनतम सरकार - कारगर प्रशासन देने का वादा वर्ष 2014 के चुनाव अभियान के दौरान मोदी का प्रमुख नारा रहा है। पिछले पांच साल के उनके शासन के दौरान कुछ अर्थशास्त्रियों ने सरकार के नोटबंदी और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) को जल्दबाजी में लागू करने जैसे फैसलों को लेकर सरकार की आलोचना करते रहे हैं। 

राजन सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे हैं। उसके बाद वह अमेरिका की शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के तौर पर काम करने लगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उदारीकरण के मामले में वापस नहीं लौटना है। उन्होंने हाल ही में शुरू कि गई संरक्षात्मक शुल्क लगाने की आलोचना की। इस्पात और टिकाऊ उपभोक्ता सामानों जैसे की टेलीविजन और स्मार्टफोन पर इस तरह के शुल्क लगाये गये। इसका असर यह हुआ कि कुछ बड़ी विदेशी कंपनी को स्थानीय स्तर पर अपना विनिर्माण बंद करना पड़ा। 

टॅग्स :रघुराम राजननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित