लाइव न्यूज़ :

आर इंफ्रा चार सड़क परियोजनाएं सिंगापुर की क्यूब हाईवेज को बेचने के लिये कर रही है बातचीत

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (आर इंफ्रा) अपनी चार सड़क परियोजनाएं बेचने के लिये सिंगापुर की क्यूब हाईवेज के साथ बातचीत कर रही है। इस संपत्ति का उपक्रम मूल्य 1,430 करोड़ रुपये आंका गया है।

आर इंफ्रा बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज कम करने में करेगी।

क्यूब हाईवेज अबू धाबी इनवेस्टमेंट ऑथोरिटी की इकाई आई स्क्वैर्ड कैपिटल, अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम और जापानी निवेशकों के समूह द्वारा प्रवर्तित है। जापानी निवेशकों में मित्सुबिशी कॉरपोरेशन और जापान ओवरसीज इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन शामिल हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्यूब हाईवेज ने रिलायंस इंफ्रा की चार सड़क संपत्ति...डीएस टोल रोड प्राइवेट लि., एन के टोल रोड प्राइवेट लि. और एसयू टोल रोड प्राइवेट लि. (तमिलनाडु) तथा जे आर टोल रोड प्राइवेट लि. (राजस्थान) खरीदने में रूचि दिखायी है।

इन सड़कों की लंबाई 283 किलोमीटर है और ये परिचालन में हैं। इन सड़कों पर 12 साल तक रियायत अवधि उपलब्ध है।

सूत्रों के अनुसार क्यूब हाईवेज ने चारों परियोजनाओं के लिये उपक्रम का मूल्य 1,430 करोड़ रुपये लगाया है और इस राशि का उपयोग आर इंफ्रा के कर्ज में कमी लाने में किया जाएगा।

अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह आर इंफ्रा और क्यूब हाईवेज के बीच दूसरा सौदा होगा।

इससे पहले, आर इंफ्रा ने जनवरी में दिल्ली-आगरा टोल रोड पर पूरी हिस्सेदारी क्यूब हाईवेज को 3,600 करोड़ रुपये से अधिक में बेची थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो