लाइव न्यूज़ :

क्वालकॉम वेंचर्स ने अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफार्म्स में 730 करोड़ रुपये निवेश किए

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:36 IST

क्वालकॉम को दुनिया भर में उसकी बेहतरीन वायरलैस तकनीक के लिए जाना जाता है। इस सौदे के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जियो प्लेटफार्म्स में अप्रैल से अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है।

नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके साथ ही जियो प्लेटफार्म्स में अप्रैल से अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जियो प्लेटफार्म्स में क्वालकॉम 12वीं निवेशक है। 

कंपनी ने बयान में कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स को निवेश के बदले जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी। आरआईएल ने कहा कि इस निवेश से क्वालकॉम के साथ गठजोड़ मजबूत होगा, जिससे जियो को भारत में अत्याधुनिक 5जी ढांचे और सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। 

क्वालकॉम को दुनिया भर में उसकी बेहतरीन वायरलैस तकनीक के लिए जाना जाता है। इस सौदे के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुकी है। जियो ने कुल 1,18,318.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बयान में कहा गया, ‘‘अमेरीकी क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड की सहायक निवेशक कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने 0.15% इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।’’ 

बयान के मुताबिक सौदे के तहत जियो प्लेटफार्म्स का इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ और उद्यम मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया। जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने इसमें निवेश किया। बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईएफ और इंटेल ने भी निवेश की घोषणा की। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘मैं आज जियो प्लेटफार्म्स में एक निवेशक के तौर पर क्वालकॉम वेंचर्स का स्वागत करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। क्वालकॉम कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है और हमारे पास एक मजबूत और सुरक्षित वायरलेस और डिजिटल नेटवर्क को खड़ा करने और भारत में हर किसी के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों का विस्तार करने का साझा दृष्टिकोण है।’’ 

क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड के सीईओ स्टीव मोलेनकॉफ ने कहा, ‘‘जियो प्लेटफार्म्स ने अपनी व्यापक डिजिटल और तकनीकी क्षमताओं के जरिए भारत में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व किया है। हम भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जियो के दृष्टिकोण में भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।’’ 

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित