लाइव न्यूज़ :

पंजाब 2 प्रतिशत अतिरिक्त उधारी के लिये अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूर नियम में करेगा संशोधन

By भाषा | Updated: November 18, 2020 23:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 नवंबर पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूर संबंधी नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी। इससे राज्य के लिये सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2 प्रतिशत अतिरिक्त कर्ज जुटाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई बैठक में अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूर (रोजगार नियमन एवं सेवा की शर्तें) पंजाब नियम, 1983 में नियम 53ए को शामिल करने का निर्णय किया गया। इसके तहत उद्योगों के अनुपालन बोझ को कम करने के लिये उन्हें अलग-अलग निर्धारित रजिस्टर इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल प्रारूप में रखने की अनुमति दी गयी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस निवेश अनुकूल पहल से रिकार्ड के डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रिकार्ड में पारदर्शिता आएगी और उस तक पहुंच भी आसान होगा। इससे न केवल केंद्र सरकार के तहत जरूरी सुधार का अनुपालन होगा बल्कि राज्य में अनुकूल परिवेश से निवेश आकर्षित करने में भी मदद मिलेगी।

केंद्र ने इस साल मई में जारी निर्देशों में राज₨यों को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के अतिरिक्त 2 प्रतिशत के बराबरकर्ज लेने की छूट प्राप्त करने के लिए उनपर कुछ सुधार संबंधी शर्तें लगायी थीं।

इनमें श्रम कानून के तहत लाइसेंससें के स्वत: नवीनीकरण की व्यस्था करना भी शामिल था।

फिलहाल अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूर (रोजगार नियमन एवं सेवा की शर्तें) पंजाब नियम, 1983 के तहत लाइसेंस के स्वत: नवीनीकरण का कोई प्रावधान नहीं है।

इसीलिए, स्वत: नवीनीकरण के प्रावधान को लेकर नियमों में संशोधन की जरूरत थी।

एक अन्य निर्णय में मंत्रिमंडल ने एकल खिड़की नीति के तहत नये दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दे दी। नया दिशानिर्देश 2013 में अधिसूचित दूरसंचार नीति का स्थान लेगा। बयान के अनुसार इसका मकसद राज्य सूचना प्रौद्योगिकी, ई-गर्वनेंस और ई-वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिये पर्याप्त बैंडविड्थ के साथ मजबूत दूरसंचार ढांचागत सुविधात सृजित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर