लाइव न्यूज़ :

पंजाब के कृषि मंत्री ने केंद्र के समक्ष पांच लाख टन यूरिया की मांग उठाई

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 नवंबर पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने मंगलवार को केंद्र से राज्य के किसानों की जरूरत को पूरा करने के लिए पांच लाख टन यूरिया की मांग उठाई।

उन्होंने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य को 15 दिसंबर तक पांच लाख टन यूरिया की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री के साथ ‘ऑनलाइन’ बैठक के दौरान नाभा ने कहा कि राज्य को गेहूं की बुवाई के पहले 25 दिन के दौरान पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए रबी 2021-22 के लिए 14.50 लाख टन यूरिया आवंटित किया है, लेकिन हमें अक्टूबर, 2021 के दौरान 2.76 लाख टन के आवंटन के मुकाबले केवल 2.53 लाख टन यूरिया प्राप्त हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि राज्य ने इस साल 22 नवंबर तक केवल 2.26 लाख टन यूरिया प्राप्त किया है, जबकि नवंबर, 2021 के लिए 3.33 लाख टन का आवंटन किया गया था।

इस बीच, हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने भरोसा दिलाया कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी और किसानों को रबी फसलों की बुवाई में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी