लाइव न्यूज़ :

प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज की नवंबर के दूसरे पखवाड़े में आईपीओ लाने की योजना

By भाषा | Updated: October 31, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नवंबर के दूसरे पखवाड़े में आ सकता है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि आईपीओ के जरिये निजी इक्विटी कंपनी टीए एसोसिएट्स आंशिक रूप से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है।

खुदरा संपदा प्रबंधन कंपनी प्रूडेंट ने अगस्त में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे। कंपनी ने कहा कि यह आईपीओ पूर्ण रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। बिक्री पेशकश के तहत 85,49,340 शेयर पेश किए जाएंगे।

टीए एसोसिएट्स की इकाई वैग्नर लि. बिक्री पेशकश के तहत 82,81,340 शेयरों की पेशकश करेगी। प्रूडेंट के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शिरीष पटेल 2.68 लाख इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।

प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी के प्रवर्तक और चेयरमैन संजय शाह ने कहा, ‘‘सार्वजनिक निर्गम के तहत टीए एसोसिएट्स आंशिक रूप से अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। वह कंपनी में अपनी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं पटेल कंपनी में अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे।’’

फिलहाल वैग्नर के पास कंपनी की 39.91 प्रतिशत और पटेल के पास 3.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

शाह ने कहा, ‘‘हम नवंबर के दूसरे पखवाड़े में आईपीओ लाने की तैयारी कर रहे हैं। यह 15 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम