लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियम ग्राहकों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं: आईएएमएआई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई उद्योग संगठन आईएएमएआई ने कहा कि प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियम न केवल ई-कॉमर्स कंपनियों बल्कि ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं को सेवाएं प्रदान करने वाले सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए भारी अनिश्चितता पैदा करते हुए उपभोक्ता हित को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

सरकार द्वारा 21 जून को जारी ई-कॉमर्स नियमों के मसौदे में ई-कॉमर्स मंचों पर धोखाधड़ी वाली तेज बिक्री (फ्लैश सेल) और माल एवं सेवाओं की गलत बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। मुख्य अनुपालन अधिकारी/शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 के तहत प्रस्तावित प्रमुख संशोधनों में से एक है।

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने नियमों के मसौदे पर अपनी प्रस्तुति में कहा कि प्रस्तावित संशोधन ई-कॉमर्स व्यवसाय के दृष्टिकोण से कई चिंताएं और अस्पष्टताएं पैदा करते हैं, जिनसे उपभोक्ताओं के लिए अनपेक्षित नकारात्मक असर पड़ सकता है।

इसमें कहा गया, "सभी ई-कॉमर्स मॉडल में इन संशोधनों/नियमों का एक समान इस्तेमाल संभव नहीं होगा, यह स्थिति आदर्श से बहुत दूर है। यह व्यवसायों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी प्रभावित करेगा, और एक ऐसे उद्योग में भारी अनिश्चितता पैदा करेगा जो अब भी वृद्धि की अवस्था में है और आसान विनियमन से लाभान्वित हो सकता है।"

संगठन ने कहा कि संशोधन ऑनलाइन और ऑफलाइन ई-कॉमर्स/रिटेल के बीच एक समान अवसर प्रदान करने में विफल रहे हैं।

उसने कहा कि संशोधनों के तहत, ई-कॉमर्स मंचों को कई प्रतिबंधों और बढ़े हुए अनुपालन के बोझ का सामना करना पड़ेगा। जबकि यह पारंपरिक दुकानों पर लागू नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार