लाइव न्यूज़ :

दिसंबर, 2020 में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 1.3 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर, 2020 में 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी । कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिसंबर, 2019 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन अवधि में कोयला और बिजली को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में 10.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 0.6 प्रतिशत रही थी।

दिसंबर, 2020 में कच्चे तेल का उत्पादन पिछले साल से 3.6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस का 7.2 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादों का 2.8 प्रतिशत, उर्वरक का 2.9 प्रतिशत, इस्पात का 2.7 प्रतिशत और सीमेंट का उत्पादन 9.7 प्रतिशत गिरा।

कुल औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?