लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण बांड के लिये मूल्य 4,732 रुपये प्रति ग्राम तय, आवेदन के लिये सोमवार से खुलेगा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:01 IST

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी स्वर्ण बांड की अगली किस्त के लिये कीमत 4,732 रुपये प्रति ग्राम रखी गयी है। यह बॉंड आवेदन के लिये 30 अगस्त से पांच दिन के लिये खुलेगा। सरकारी स्वर्ण योजना 2021-22-श्रृंखला- छह अभिदान के लिये 30 अगस्त से तीन सितंबर, 2021 तक खुलेगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्वर्ण बांड का मूल्य 4,732 रुपये प्रति ग्राम है। सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से ‘ऑनलाइन’ आवेदन करने और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। आरबीआई के अनुसार ऐसे निवेशकों के लिये स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 4,682 रुपये प्रति ग्राम होगा। इससे पहले, सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 के बीच छह किस्तों में सरकारी स्वर्ण बांड जारी करने की घोषणा की थी। आरबीआई, भारत सरकार की तरफ से बांड जारी करता है। बांड की बिक्री बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा बीएसई के माध्यम से की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holidays in March 2026: होली, ईद और राम नवमी; मार्च में छुट्टियों की भरमार, देखें कब-कब है अवकाश

कारोबारRBI New Rules: बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहक ध्यान दें, 1 नवंबर से बदल रहे लॉकर को लेकर ये नियम, जानें RBI का अपडेट

कारोबारBank Holiday: क्या कल, 5 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद? चेक करें डिटेल

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?