लाइव न्यूज़ :

पॉलिकैब का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 75.3 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 21, 2021 21:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई बिजली के तार और केबल बनाने वाली पॉलिकैब इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 36 प्रतिशत घटकर 75.3 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में उसे 117.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कमजोर तुलनात्मक आधार से कंपनी की आय 2021-22 की पहली तिमाही में 93 प्रतिशत बढ़कर 1,880.5 करोड़ रुपये रही।

पॉलिकैब इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक टी जयसिंघानी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण चुनौतिपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

जून 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ 98.2 प्रतिशत बढ़कर 151 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 39.1 करोड़ रुपये था।

हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 75.3 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के अनुसार पिछले साल जून तिमाही में अधिक लाभ का कारण एकबारगी होने वाला फायदा था। हालांकि उसने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

जयसिंघानी ने कहा कि कई राज्यों में लॉकडाउन के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद कारोबार पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा। हम लागत को कम करने और उतार-चढ़ाव वाले मांग से निपटने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार