लाइव न्यूज़ :

नीति निर्माताओं ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती को बताया साहसिक कदम, कहा- इंडस्ट्री जगत में नया जोश आएगा

By भाषा | Updated: September 20, 2019 20:24 IST

सरकार ने सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिये शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में कंपनियों के लिये आयकर की दर करीब 10 प्रतिशत घटाकर 25.17 प्रतिशत करना तथा नयी विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटाकर 17.01 प्रतिशत करना शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणाओं को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया।महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरान ने कहा कि ऐतिहासिक कर सुधारों से ‘मेक इन इंडिया’ को गति मिलेगी, वृद्धि में तेजी आएगी और निवेश बढ़ेगा।

 नीति निर्माताओं ने शुक्रवार को कंपनी कर में कटौती और अन्य राजकोषीय राहत उपायों को साहसिक कदम बताया और कहा कि सरकार के इस निर्णय से उद्योग को नई ऊर्जा मिली है और आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इलेक्ट्रानिक्स और मोबाइल विनिर्माता सरकार द्वारा घोषित कर प्रोत्साहनों का पूरा लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ताजा कदम देश को विनिर्माण केंद्र बनाने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यहां ‘एमरजेंस एंड इम्पैक्ट ऑफ आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस एंड इंटरनेट आफ थिंग्स’ विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं विनिर्माताओं से इस प्रोत्साहन का लाभ लेने की अपील करता हूं। भारत के पास प्रौद्योगिकी और मानव संसाधन और कारोबार सुगम बनाने वाली सरकार है।’’ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणाओं को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं सभी घरेलू कंपनियों के लिये कंपनी कर को 35 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत के स्तर पर लाने के लिये वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद देना चाहूंगा।’’ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि इन घोषणाओं से कंपनी क्षेत्र में नया उत्साह और ऊर्जा आएगा।

महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरान ने कहा कि ऐतिहासिक कर सुधारों से ‘मेक इन इंडिया’ को गति मिलेगी, वृद्धि में तेजी आएगी और निवेश बढ़ेगा।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कंपनी कर में कटौती का कदम ऐतिहासिक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह मेक इन इंडिया में तेजी लाएगा, दुनिया भर से निजी निवेश आकर्षित होंगे, निजी क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी, और रोजगार सृजित होंगे तथा कुल मिलाकर 130 करोड़ लोगों के लिये फायदेमंद है।’

’ नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि नकारात्मक सोच रखने वालों के लिये यह ठोस जवाब है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘मैं आज सुबह वित्त मंत्री की घोषणा से बहुत आनंदित हूं। साहसिक घोषणाओं को लेकर नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण को दिल से बधाई।’’

कुमार ने लिखा, ‘‘इससे निवेशकों की धारणा मजबूत होगी। अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि के रास्ते पर जाएगी। एतिहादिक दिन है।’’ नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि यह बेहतरीन कदम है। इससे अर्थव्यवस्था में जोश बढ़ेगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के मंच स्टैंडिंग कांफ्रेंस आफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) ने एक बयान में विश्वास जताया है कि , ‘ सरकार की कार्पोरेट कर की दरों में कटौती की इन घोषणाओं से मेक इन इंडिया, खास कर विनिर्माण क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे आर्थिक गतिविधियां तेज होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।’’ 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो