लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: दिवालिया घोषित हो सकता है पंजाब नेशनल बैंक, 31 मार्च को फैसला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 26, 2018 17:04 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पंजाब नेशनल बैंक 31 मार्च तक एक हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान नहीं करता है तो उसे दिवालिया घोषित किया जा सकता है। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्च। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार 500 करोड़ रुपये के घाटाले का आरोपी नीरव मोदी देश से फरार है। जांच में सहयोग की और वतन वापसी पर नीरव मोदी पहले ही ना कर चुका है वहीं अब पीएनबी बैंक पर तलवार लटकती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पंजाब नेशनल बैंक 31 मार्च तक एक हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान नहीं करता है तो उसे दिवालिया घोषित किया जा सकता है।  दरअसल पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक हजार करोड़ रुपए का एलओयू यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भुगतान के लिए जारी किया गया था। इसी राशि को 31 मार्च तक यूनियन बैंक ने पीएनबी से देने को कहा है। अगर पीएनबी 31 मार्च तक यह रकम वापस नहीं लौटाता है तो यूनियन बैंक उसे डिफॉल्टर घोषित कर सकता है।  

अगर ऐसा होता है तो देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब किसी सरकारी बैंक को डिफॉल्टर घोषित किया जाएगा। ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक को इस स्थिति से बचाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्र सरकार को आगे आना पड़ सकता है। यूनियन बैंक पीएनबी की ओर से जारी किए गए 1000 करोड़ रुपए के एलओयू को लेकर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है।

बैंक ना सिर्फ पीएनबी की डिफॉल्टर घोषित करने की तैयारी कर रही है, बल्कि इस पैसे को एनपीए में भी डालने की योजना बना रहा है। रेटिंग एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह कोई बैंक डिफॉल्टर की सूचि में है तो यह काफी मुश्किल स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राशि एनपीए से अलग होती है।

क्या है PNB घोटाला पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,400 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए।

जांच एजेंसियां घोटाला सामने आने के तुरंत बाद से ही उसकी संपत्तियों और ठिकानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं। अब तक इस सिलसिले में 5716 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। साथ ही नीरव को भारत लाने के लिए जरूरी कार्रवाई पर भी काम शुरू कर दिया गया है।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीआरबीआई बैंकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?