लाइव न्यूज़ :

PNB SCAM: नीरव मोदी की कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस, 19 मार्च को सुनवाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 13:03 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

Open in App

मुंबई, 7 मार्च; पंजाब नेशनल बैंक में 11300 करोड़ के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की कंपनी  फायरस्टार डायमंड ने  दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार 7 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ( ED) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट के मुताबिक अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है कि इससे कितना रकम जुड़ा है और  ईडी ने कितनी संपति जब्त की है। नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल के मुताबिक कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि ईडी कोर्ट में सभी संबंधित दस्तावेज पेश करे। कोर्ट का कहना है कि जब तक सारे सबूत पेश नहीं हो जाते ये पूरा मामला अधूरा है। विजय अग्रवाल ने यह भी कहा है कि कोर्ट में आगमी सुनवाई 19 मार्च को होगी। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।वहीं, मंगलवार 6 मार्च को सीबीआई (CBI) ने गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज के वाइस प्रेसिडेंट विपुल चितालिया को गिरफ्तार कर लिया है। 17 मार्च तक उसको सीबीआई हिरासत में भेज दिया जाएगा। सीबीआई ने विपुल चितालिया को मुंबई एयपोर्ट से हिरासत में लिया गया था।

बता दें कि पीएनबी घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 11300 करोड़  घोटाले के संबंध में सीबीआई ने नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल नीरव मोदी अमेरिका में हैं लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।  पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर सीबीआई आयकर विभाग के साथ मिलकर उसके सारे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

टॅग्स :नीरव मोदीदिल्ली हाईकोर्टप्रवर्तन निदेशालयसीबीईपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत