लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: FIR के बाद भी नीरव मोदी ने खोले दो शोरूम, कांग्रेस के साथ भी बताया जा रहा है कनेक्शन  

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2018 16:49 IST

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 11,300 करोड़ के घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इसके बाद भी चल रहा है आरोपी नीरव मोदी का बिजनेस।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 11,300 करोड़ के घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। मामले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के दुनिया भर के ठिकानों पर सीबीआई तलाशी कर रही है। इस बीच एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। इंडिया टूडे के मुताबिक PNB घोटाला में नीरव मोदी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उनका बिजनेस बंद नहीं हुआ है। नीरव मोदी ने अभी कुछ ही दिनों पहले दो नए शोरूम खोले हैं। यह दोनों नए शोरूम नीरव मोदी ने कुआलालंपुर और मकाऊ में खोले हैं।

यह भी पढ़ें- PNB घोटाला: मायावती ने पीएम मोदी पर साधा निशाना तो राहुल गांधी ने वित मंत्री से मांगा जवाब

दूसरी ओर ईडी, सीबीआई लगातार पूरे देश में नीरव मोदी के सारे ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 18 फरवरी रविवार को शाम के 4 बजे तक ईडी ने PNB घोटाला  से जुड़े तकरीबन 47 अड्डों पर छापेमारी ती है। जिसमें दिल्ली के साकेत, वसंत कुंड और रोहिणी के शोरूम भी शामिल हैं।वहीं, इस मामले में अब कांग्रेस के साथ भी नीरव मोदी का कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने न्यूज एजेंसी ANI को कहा कि पंजाब नेशनल घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी का कई कांग्रेस नेता और राहुल गांधी से भी संबंध हैं। इस मामले की सारी सच्चाई जल्द ही सबके सामने होगी और इस मुद्दे पर अब इस बार कांग्रेस पार्टी को भी जवाब देना पड़ेगा। 

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 11300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सीबीआई ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।  इन तीनों को 14 दिन की सीबीआई रिमांड में दिया गया है। जिसमे पीएनबी के पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्ठी, मनोज खरात (पूर्व पीएनबी अधिकारी) और हेमंत भट्ट शामिल हैं।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीबीईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!