लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: आरोपी नीरव मोदी मामले में CBI ने सभी इंटरपोल देशों से किया संपर्क

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2018 19:11 IST

सीबीआई छ: देशों को पत्र लिख कर संपर्क किया है, जिसके बाद अभी तक केवल ब्रिटेन ने जवाब दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जून: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने सभी इंटरपोल देशों से संपर्क किया। सीबीआई द्वारा संपर्क किए देशों में अमेरिका, फ़्रांस, सिंगापुर, सऊदी अरब और ब्रिटेन शामिल हैं। इन छहों देशों को पत्र लिख कर संपर्क किया है, जिसके बाद अभी तक केवल  ब्रिटेन ने जवाब दिया है।  इसकी साथ सीबीआई ने बताया कि नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का उल्लेख इंटरपोल के सेंट्रल डेटाबेस में 24 फरवरी को किया गया। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 13 हजार 500 रुपये करोड़ के घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी केस से जुड़ी जानकारी लीक होने के मामले में सीबीआई के पूर्व अधिकारी जांच के घेरे में है। सीबीआई ने सीबीआई के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्ट राजीव सिंह का कम्प्यूटर सीज कर लिया है। शुरूआती जांच में अंदेशा लगाया जा रहा है कि राजीव सिंह के ई मेल अकाउंट से कुछ संदिग्ध मेल किए गए हैं, जिसके चलते उनका कम्प्यूटर सीज किया गया है।

ये भी पढ़ें: PNB घोटाला: CBI के पूर्व अधिकारी का कम्प्यूटर सीज, ईमेल ब्लॉक, नीरव मोदी का 'खबरी' होने का शक

वहीं खबर यह भी है कि एक्स ज्वाइंट डायरेक्टर के ई मेल अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। राजीव सिंह सीबीआई की जांच के घेरे में हैं। हजारो करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी केस में सीबीआई के ही सीनीयर अधिकारी कीं संलिप्तता की खबर से सनसनी फैल गई है। जांच के दौरान पीएनबी धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे नीरव मोदी के पास कम से कम आधा दर्जन भारतीय पासपोर्ट होने की बात भी सामने आई है। इसके बाद नीरव मोदी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कराए जाने पर विचार किया जा रहा है। 

जांच कर रहे अधिकारियों को पता चला है कि नीरव के पासपोर्ट रद्द किये जाने के बावजूद वह लगातार यात्राएं कर रहा है। इस दौरान उसके पास छह पासपोर्ट होने का खुलासा हुआ है। इनमें से दो पिछले कुछ समय से सक्रिय हैं। सूत्रों ने बताया कि चार अन्य पासपोर्ट सक्रिय नहीं पाये गए हैं। 

ये भी पढ़ें: नीरव मोदी पर दर्ज हुई नई FIR, 6-6 फर्जी इंडियन पासपोर्ट से देता था काले कारनामों को अंजाम

गौरतलब है कि मई में जांच एजेंसी ने नीरव मोदी और 23 अन्य के खिलाफ अदालत में 12000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें नीरव के पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता, बहनोई मयंक मेहता, भाई नीशल मोदी और एक अन्य रिश्तेदार निहाल मोदी भी शामिल हैं। वहीं ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पीएनबी घोटाला मामले में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पीएमएलए के तहत आरोप लगाए हैं। नीरव मोदी अपने खिलाफ मामले दर्ज किये जाने से पहले ही देश से बाहर भाग गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित