लाइव न्यूज़ :

पीएनबी को 14,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज वसूली की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार को कहा कि उसे तीन तिमाहियों में 14,000 करोड़ रुपये के फंसे कर्ज की वसूली की उम्मीद है। साथ ही मजबूत पुनरुद्धार के साथ खर्च में कमी लाने के लिये उठाये गये कदमों से 2021-22 में 4,000 से 6,000 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद है।

पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मल्लिकार्जुन राव ने संवाददाताओं से कहा कि खर्च पर नियंत्रण के कई पहलू हैं और उनमें से एक शाखाओं को युक्तिसंगत बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 500 से अधिक शाखाओं को दुरुस्त करने में कामयाब रहे हैं। मार्च 2022 तक 1,000 और शाखाओं को युक्तिसंगत बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इससे परिचालन खर्च में काफी कमी लाने में मदद मिलेगी।’’

फिलहाल बैंक की शाखाओं की संख्या 10,641 है।

फंसे कर्ज की वसूली के बारे में राव ने कहा कि बैंक को एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) मामलों से मार्च, 2022 तक 5,000 से 5,200 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे फंसे कर्ज या गैर-निष्पादित परिसंपत्ति में करीब 12,000 करोड़ रुपये की कमी आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हम हर तिमाही करीब 3,000 करोड़ रुपये सामान्य रूप से वसूल रहे हैं। अत: हम सामान्य वसूली प्रक्रिया के तहत 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

राव ने भरोसा जताया कि बैंक मजबूत पुनरुद्धार और खर्च में कमी के जरिये चालू वित्त वर्ष में 4,000 से 6,000 करोड़ रुपये के बीच लाभ कमाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएनबी केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी अगले 12 महीने में बेचेगा।

पिछले साल पीएनबी में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) का विलय हुआ था। ओबीसी का जीवन बीमा कंपनी में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो अब पीएनबी के पास है।

इसमें केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड के पास विदेशी भागीदार के रूप में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर