लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की क्वालकॉम के सीईओ के साथ ‘सार्थक बातचीत’

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका में अपने कार्यक्रम की शुरूआत प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टिआनो ई अमोन के साथ ‘सार्थक बातचीत’ के साथ की। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत में उपलब्ध व्यापक व्यवसायिक संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे मोदी ने अमोन के साथ बैठक की। अपनी इस यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘....क्रिस्टिआनो अमोन और प्रधानमंत्री के बीच सार्थक बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में उपलब्ध असीम अवसरों के बारे में बताया। एमोन ने कहा कि वह 5जी और डिजिटल इंडिया से जुड़ी अन्य योजनाओं में भारत के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि दोनों ने हाल में घोषित इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं और नवप्रवर्तन परिवेश को मजबूत बनाने के उपायों पर बातचीत की।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘वैश्विक नवप्रवर्तन केंद्र बनाने की ओर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टिआनो ई अमोन के साथ भारत में उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश अवसरों पर बातचीत की। हाल में घोषित इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार विनिर्माण उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं तथा नवप्रवर्तन परिवेश को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।’’

भारत 5जी प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ा बढ़ा रहा है और चाक-चौबंद सुरक्षित व्यवस्था चाहता है। ऐसे में चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी के सीईओ के साथ बैठक महत्वपूर्ण है।

सैनडिआगो की यह कंपनी सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर बनाने के साथ वायरलेस प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाएं देती है। भारत क्वालकॉम से बड़े स्तर पर निवेश चाहता है।

उद्योगपतियों से मुलाकात से पहले मोदी ने कहा था कि वह प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मिलेंगे और भारत में आर्थिक अवसरों के बारे में बताएंगे।

मोदी एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटोमिक्स और ब्लैकस्टोन के प्रमुखों के साथ भी अलग-अलग बैठकें करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर