लाइव न्यूज़ :

कोर्ट ने विजय माल्या को भेजा नोटिस, 27 अगस्त तक हाजिर होने का दिया आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 17:20 IST

भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में नोटिस भेजा है। कोर्ट ने 27 अगस्त तक विजय माल्या को हाजिर होने का आदेश जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जून: भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मनी लॉंड्रिंग के मामले में नोटिस भेजा है। कोर्ट ने 27 अगस्त तक विजय माल्या को हाजिर होने का आदेश जारी किया है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने विजय माल्या पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी बिल 2018 के तहत कोर्ट में आवेदन दिया था। जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया। 

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत नया आरोपपत्र दाखिल किया। माल्या के अलावा उससे जुड़ी दो कंपनियों तथा अन्य का नाम भी आरोपपत्र में शामिल है। इनके खिलाफ राष्ट्रीयकृत बैंकों के गठजोड़ से 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। 

विजय माल्या के खिलाफ ईडी ने दायर किया दूसरा आरोप-पत्र, भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

ईडी ने पिछले साल माल्या के खिलाफ पहला आरोपपत्र दायर किया था। माल्या इस समय लंदन में हैं। माल्या के खिलाफ पहला आरोपपत्र 900 करोड़ रुपये के आईडीबीआई बैंक - किंगफिशर एयरलाइंस ऋण धोखाधड़ी मामले में दायर किया था। ईडी अब तक इस मामले में 9,890 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुका है। 

विजय माल्या ने सार्वजनिक की पीएम मोदी को लिखी 2 साल पुरानी चिट्ठी, बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब

अधिकारियों ने कहा कि नया आरोपपत्र भारतीय स्टेट बैंक की उस शिकायत पर आधारित है जो उसने माल्या एवं उसकी कंपनियों द्वारा 2005-10 से दौरान बैंकों के समूह से लिये गये 6,027 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं करने से संबंधित है। इस मामले में सीबीआई की एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए ईडी अपनी जांच कर रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :विजय माल्याप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम