लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने पोत परिवहन, पशुपालन, आयुष मामले में मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के विभिन्न घटकों को संशोधित और दुरुस्त करने के मंत्रिमंडल के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम इस क्षेत्र में बदलाव लाने और इससे जुड़े लाखों लोगों को लाभान्वित करने में मददगार होगा।

मंत्रिमंडल के फैसले के बाद प्रधानमंत्री ने यह बात कही। केंद्र ने पशुपालन और डेयरी विभाग की योजनाओं के विभिन्न घटकों को संशोधित और दुरुस्त करने तथा 54,618 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने के लिये विशेष पशुधन पैकेज को मंजूरी दी है।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘डेयरी और पशुपालन क्षेत्र मेरे दिल के बहुत करीब है। मंत्रिमंडल के आज के फैसले से इस क्षेत्र में बदलाव के लिये रुख निर्धारित किया है। इस क्षेत्र से जुड़े लाखों लोगों को इससे फायदा होगा।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार पैकेज के तहत केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों के दौरान 54,618 करोड़ रुपये का कुल निवेश जुटाने के लिये 9,800 करोड़ रुपये की सहायता देगी।

प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों और केंद्रीय लोक उपक्रमों (सीपीएसई) की वैश्विक निविदाओं में सरकारी माल के आयात के लिए भारतीय जहाजरानी कंपनियों को पांच वर्षों के दौरान 1,624 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने की योजना को मंजूरी देने के निर्णय की भी सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मंत्रिमंडल का निर्णय भारतीय पोत परिवहन कंपनियों के लिए एक लाभ के रूप में काम करेगा और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूत करेगा।’’

कैबिनेट के राष्ट्रीय आयुष मिशन को केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में और पांच साल के लिये 2026 तक जारी रखने की मंजूरी देने के बारे में मोदी ने कहा कि मिशन चिकित्सा के परंपरागत रूपों को लोकप्रिय बनाने और उनके लाभों को वैज्ञानिक तरीके से उजागर करने का काम जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर