लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना से आवश्यक दवाओं के मामले में देश को ‘सुरक्षित’ करने में मदद मिलेगी : मंडाविया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) से फार्मा और चिकित्सा उपकरण उद्योग को महत्वपूर्ण दवाओं के मामले में देश को ‘सुरक्षित’ रखने में मदद मिलेगी।

इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) द्वारा आयोजित पहले वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन -2021 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री ने कोविड-19 महामारी के बीच दवाओं और कोरोना रोधी टीकों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए घरेलू फार्मा उद्योग का आभार जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का दृष्टिकोण दिया है। हाल में हमने दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों के लिए अलग-अलग पीएलआई योजनाओं की घोषणा की है। इससे न केवल आयात कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि हमें महत्वपूर्ण दवाओं के मामले में सुरक्षित बनने में भी मदद मिलेगी।’’

कोविड-19 महामारी के दौरान उद्योग के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मा क्षेत्र ने चुनौतीपूर्ण समय में प्रगति की और खुद को 'दुनिया की फार्मेसी' के रूप में साबित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब