लाइव न्यूज़ :

प्ले का वित्त वर्ष 2022-23 तक 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक विकास जैन द्वारा स्थापित प्रौद्योगिकी ब्रांड प्ले का देश के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के दोहन तथा 2022-23 तक 100 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य है।

कंपनी का इरादा वियरेबल और फिटनेस सहित छह-सात श्रेणियों में उत्पाद उतारने का है। इसके अलावा कंपनी का इरादा देश में अपनी खुदरा पहुंच को मजबूत करने का है।

प्ले के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 तक कम से कम छह-सात श्रेणियों में कंपनी के उत्पाद होंगे।

उन्होंने कहा कि कई ऐसी श्रेणियां हैं जिनमें एक ही उत्पाद होगा। ये काफी हाई-एंड उत्पाद होंगे। हम व्यक्तिगत निगरानी, उपभोक्ता होम इलेक्ट्रॉनिक्स तथा फिटनेस जैसी विभिन्न श्रेणियों पर ध्यान दे रहे हैं। जैन ने बताया कि ब्रांड पहले ही ऑडियो, वियरेबल तथा चार्जिंग एक्सेसरीज जैसी श्रेणियों में उत्पादों की पेशकश कर रहा है।

इससे पहले इसी महीने प्ले ने अपने वितरण नेटवर्क को मजबूत करने तथा उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार के लिए रिवरसॉन्ग इंडिया के अधिग्रहण की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर