लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते की दिशा में अगला कदम तय करने के लिए बातचीत करेंगे पीयुष गोयल, लिज ट्रूस

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:43 IST

Open in App

लंदन, 13 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते के लिए वार्ता शुरू करने के अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को ब्रिटेन की अपने समकक्ष लिज ट्रूस के साथ बातचीत करेंगे। यह बातचीत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।

ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री ट्रूस और गोयल के बीच बातचीत भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की तैयारी के तहत होगी। इससे पहले गत 31 अगस्त को वार्ता को लेकर ब्रिटेन की औपचारिक परामर्श प्रक्रिया समाप्त हुई थी।

डीआईटी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रूस 31 अगस्त को सार्वजनिक परामर्श के समापन के बाद, अब समय-सीमा और ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते के लिए वार्ता शुरू करने के अगले कदमों पर चर्चा करने की खातिर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत करेंगी।"

विभाग ने कहा, "भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की तैयारी चल रही है। समझौते से ब्रिटेन के निर्यातकों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा, शुल्क कम होंगे, विनियमन आसान होगा और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा जो 2019 में कुल 23 अरब पाउंड था।"

ट्रूस ने पिछले हफ्ते ब्रिटेन-भारत आर्थिक भागीदारी के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें लगता है कि दोनों देशों के बीच जल्द समझौता होने की पूरी उम्मीद है जिसके तहत दोनों ही ओर से शुल्कों में कमी होगी और दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब