लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86 रुपये के पार, मुंबई में डीजल 83 रुपये प्रति लीटर से अधिक

By भाषा | Updated: January 26, 2021 10:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 86 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, जबकि डीजल की कीमत 76 रुपये थी।

तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इस समय पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 86.05 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 76.23 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 83.03 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई।

पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

स्थानीय बिक्री कर या वैट के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। देश में ये कीमतें फिलहाल रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं, और उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की जा रही है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले सप्ताह तेल की कीमतों में वृद्धि के लिए सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन उन्होंने कर कटौती पर कोई आश्वासन नहीं दिया।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा 6 जनवरी से पेट्रोल की कीमतों में 2.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2.36 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें