लाइव न्यूज़ :

तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने दिए निर्देश, 1 रुपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

By स्वाति सिंह | Updated: April 11, 2018 19:09 IST

इंडियन ऑयल का शेयर मंगलवार को 7.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ दर्ज हुआ है। वहीं एचपीसीएल के शेयर में 6.72 फीसदी, आईओसी के शेयर में 6. 33 फीसदी और बीपीसीएल के शेयर में 5.61 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 अप्रैल: पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए सरकार ने भारत के तेल कंपनियों के खुदरा विक्रेताओं को खुदरा डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि नहीं करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन सहित अन्य कंपनियों को डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर 1 रुपए प्रति लीटर का भार उठाने के लिए कहा है। 

इसके बाद से शेयर मार्केट में कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। इंडियन ऑयल का शेयर मंगलवार को 7.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ दर्ज हुआ है। वहीं एचपीसीएल के शेयर में 6.72 फीसदी, आईओसी के शेयर में 6. 33 फीसदी और बीपीसीएल के शेयर में 5.61 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। ये भी पढ़ें: अभी नहीं कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मोदी सरकार ने ये बताई वजह

बता दें कि वितीय वर्ष शुरू होते ही अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आसमान छू लिया था। अभी फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल  73.31 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 64.58 रुपये है।  हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी दाम और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।बताया जा रहा था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की वजह ऐसा हो रहा है। ये भी पढ़ें:चार साल के अधिकतम स्तर पर पहुँची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, अभी और बढ़ सकते हैं दाम

इससे पहले अभी हाल ही में 21 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 72.20 रुपए/लीटर थे। वहीं, 27 मार्च को ये कीमतें 72.79 पर पहुंच चूका था। डब्ल्यूटीआई क्रूड मौजूदा समय में 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 65.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 70.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

टॅग्स :पेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?