Petrol-Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। और इसका असर पूरी दुनिया के देशों में पड़ता है। कच्चे तेल के दाम के आधार पर ही किसी भी देश में पेट्रोल और डीजल के प्राइस कम या ज्यादा होते है। इसकी जानकारी हर रोज सुबह छह बजे तेल विपणन कंपनियां (OMC) देती है। जिसके आधार पर पूरे दिन ईंधन की ब्रिकी की जाती है।
इन वस्तुओं की अंतर्निहित अस्थिरता के बावजूद स्थिरता बनाए रखती हैं। OMC वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के जवाब में कीमतों को समायोजित करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उपभोक्ताओं को हमेशा नवीनतम ईंधन लागतों के बारे में जानकारी मिलती रहे। तो आइए जानते हैं आज भारत में ईंधन की कीमत क्या है। छठ महापर्व को देखते हुए उम्मीद है कि इसकी कीमतों में कमी आई होगी।
आज पेट्रोल डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62मुंबई 103.44 89.97चेन्नई 100.85 92.44कोलकाता 103.94 90.76नोएडा 94.66 87.76लखनऊ 94.65 87.76बेंगलुरु 102.86 88.94हैदराबाद 107.41 95.65जयपुर 104.88 90.36त्रिवेंद्रम 107.62 96.43भुवनेश्वर 101.06 92.91
इस आसान तरीके से जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप लिखकर पेट्रोल-डीजल की नई कीमत की जानकारी पा सकते हैं. RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। वहीं, अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत पता कर सकते हैं।