लाइव न्यूज़ :

कच्चे तेल का आयात महंगा होने से बढ़ रहे हैं पेट्रोल, डीजल के दाम: राणे

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:16 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि कच्चे तेल का आयात महंगा होने की वजह से ही पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में, ईंधन की बढ़ती कीमतों के इस साल रिकॉर्ड स्तर को छूने से जुड़े सवालों के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि कुछ चीजें सरकार के हाथ में नहीं हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा, “कच्चे तेल की आयात लागत बढ़ गयी है। इसलिए, हमें (केंद्र सरकार को) पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है। चूंकि हम इसका आयात करते हैं, कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या आम आदमी को ईंधन की बढ़ती कीमतों से कोई राहत मिलेगी, उन्होंने कहा, "मैं सही लोगों के सामने यह मुद्दा उठाऊंगा।" एक अनुमान के मुताबिक भारत में उसकी कुल जरूरत के 80 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात किया जाता है। वहीं कुल जरूरत के 50 प्रतिशत गैस का भी आयात किया जाता है। नारायण राणे ‘जन अशीर्वाद यात्रा’ के तहत इन दिनों महाराष्ट्र के तटीय जिले रत्नागिरी में हैं। भारतीय जनता पार्टी जनता से संवाद बढ़ाते हुये देशभर में इस यात्रा का आयोजन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो