लाइव न्यूज़ :

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रु, मुंबई समेत में आपके शहर में जारी ये ताजा रेट, जानें

By आकाश चौरसिया | Updated: June 1, 2024 10:24 IST

Petrol Diesel Price Today: शनिवार को देश भर में ईंधन के रेट जारी हो गए हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में पेट्रो-डीजल के रेट जारी दिल्ली में 94.72 रु प्रति लीटर मुंबई में 104.21 रुपये प्रति लीटर में ताजा रेट जारी

Petrol Diesel Price Today: 1 जून 2024 को पेट्रोल, डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में रोजाना ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां देश में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती हैं।

आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आइए जानते हैं ईंधन की नई कीमतें।

1 जून तक, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जारी रही, 104.21 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा, जबकि डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर थी। 1 जून तक दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में आज पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

आगरा में आज पेट्रोल 94.70 रुपये, जबकि डीजल 87.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में आज पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है। आज गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये है, जबकि डीजल 87.75 रुपये पर बिक रहा है।

मुजफ्फरनगर में आज पेट्रोल की कीमत 94.63 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 87.72 रुपये है। आज मेरठ में पेट्रोल की कीमत 94.43 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 87.49 रुपये है। 

देहरादून में आज पेट्रोल 93.48 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 88.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चंडीगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपये है, जबकि डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

आज जोधपुर में पेट्रोल की कीमत 104.70 रुपये है, जबकि डीजल 91.20 रुपये पर बिक रहा है. आज जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपये और डीजल की कीमत 90.36 रुपये है। पटना में पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 92.04 रुपये है।

टॅग्स :पेट्रोल डीजल आज का भावपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी