Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम में गिरावट, डीजल की कीमत स्थिर, जानें आपके शहर में 6 अगस्त का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 6, 2019 07:27 AM2019-08-06T07:27:00+5:302019-08-06T07:27:00+5:30
Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें मंगलवार ( 6 अगस्त) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें..
पेट्रोल के दाम में मंगलवार (6 अगस्त) को मामूली गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल दस पैसे की गिरावट के साथ 72.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल की कीमत स्थिर है यह 65.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए सोमवार को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत...
6 अगस्त को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
दिल्ली | 72.28 | 65.99 |
मुंबई | 77.9 | 69.16 |
कोलकाता | 74.94 | 68.22 |
चेन्नई | 75.05 | 75.05 |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क, सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर लगाते हुए 2,800 करोड़ रुपये जुटाने की व्यवस्था की
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।